आगरा। शराबी पति परेशान करता है। बच्चों को पढ़ाता नहीं है, उसे घर से निकाल दिया है, ये शिकायत लेकर थाना शाहगंज पहुंची महिला पर यूपी पुलिस के सिपाही की नियत खराब हो गई। एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसका नंबर ले लिया, इसके बाद उसे रोज थाने बुला लेता। उससे अश्लील बातें शुरू कर दीं। महिला ने थाने में अन्य पुलिसकर्मियों से शिकायत की, तो किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद आज वह मामले की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची।