
आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है। बताया गया है कि बहू द्वारा की गई बेज्जती को सास बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये है मामला
हरीपर्वत के वजीरपुरा निवासी नासिर का आरओ प्लांट का काम है। उनके बेटे राशिद की शादी शबनम के साथ हुई है। बताया गया है कि पिता और पुत्र में आरओ प्लांट को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस विवाद में राशिद की पत्नी शबनम भी उसका साथ दे रही है। नासिर ने बताया कि इसी विवाद के चलते 18 मई को बेटे की बहू ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में समझौता होकर मामला शांत हो गया।
अब बहू ने उठाया बड़ा कदम
नासिर ने थाना हरीपर्वत पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई, इसके लिए जिम्मेदार बेटे की पत्नी शबनम है। उसने बताया कि बहू के भाई रात को उसके घर पर आए। अलमारी में बेटी की शादी के लिए रखेग ढाई लाख रुपये और जेवरात गायब थे। यह देख नासिर की पत्नी नसीम बेग ने बहू शबनम को टोक दिया, इसी बात पर गुस्साई शबनम में फेंक कर चप्पल सास में मार दी।
हो गई मौत
बहू द्वारा की गई ये बेज्जती वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसे धक्का लगा और वह जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर बहू और उसके तीन भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Published on:
31 May 2018, 9:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.