4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समुदाय विशेष के युवक से लव मैरिज करने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत ससुरालीजनों पर मुकदमा

— आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र का मामला, कई दुकानों में तोड़फोड़, पीएसी तैनात।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 13 Nov 2021, 11:18 AM IST

Death

विवाहिता की मौत के बाद थाने पर एकत्रित भीड़, इंसेट में मृतका का फाइल फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में शुक्रवार रात्रि बवाल हो गया। समुदाय विशेष के युवक के साथ पलव मैरिज करने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद हंगामा हो गया। विधायक और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के हंगामा करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति और 4 ससुरालीजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में रेमंड शोरूम के मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शाहगंज थाना क्षेत्र का मामला
पूरा मामला थाना शाहगंज आगरा क्षेत्र का है। कोलयाई निवासी वर्षा ने एक वर्ष पहले मूल रूप से झांसी के निवासी और शाहगंज चिल्ली पाड़ा में किराए पर रहने वाले फईम से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वर्षा के परिजनों ने उससे बोलचाल बंद कर दी थी। शुक्रवार देर शाम मृतका के देवर द्वारा उसके भाई दुष्यंत को मृतका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी गयी थी। इसके बाद दुष्यंत अपने साथी भाजपा नेता गौरव राजावत, गोविंद कुशवाह, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित और अन्य के साथ मृतका की ससुराल गया था।
यह भी पढ़ें—

ताजनगरी में प्रीपेड विद्युत मीटर लगाने की तैयारी, सबसे पहले इंडस्ट्रियल, कॉमर्शियल व सरकारी कार्यलयों में लगेंगे मीटर

फायरिंग का आरोप
दुष्यंत ने बहन की हत्या का आरोप लगाया था। आरोप है की इसके बाद अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी थी। हंगामे के चलते सीओ मौके से चले गए थे और फोर्स के साथ एसपी सिटी विकास कुमार ने मोर्चा संभाला था। मौके पर एसएसपी सुधीर कुमार खुद पहुंचे थे। बवाल में भाजपा नेता गौरव राजावत समेत तीन चोटिल हुए थे और विधायक योगेंद्र उपाध्याय और विधायक राम प्रताप चौहान ने थाना शाहगंज पर कार्रवाई की मांग कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मामला समुदाय विशेष का होने के कारण पुलिस फोर्स एकत्रित हो गया।
यह भी पढ़ें—

कासगंज पहुंची मां अन्नपूर्णा, पूजा अर्चना को पलक बिछाए खड़े रहे शहरवासी


पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
पुलिस ने हंगामा करने वाले विधायक और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मामला और बढ़ गया। देर रात पुलिस ने हंगामा होता देख आरोपी पति फईम, कय्यूम कुरैशी, नईम और उसकी मां व बहन के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 A, 295, 304 B, 3,4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस दौरान दो दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई थी। माहौल को देखते हुए क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दिया गया है। इस मामले में एसएसपी सुधीर कुमार का कहना है कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश