ये है मामला
थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुर की रहने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट जितेन्द्र वर्मा वोटर कार्ड और पैन कार्ड बनवाने का काम करता है। पीड़ित महिला ने बताया कि वर्ष 2007 में उसने जितेन्द्र से कुछ प्रमाण पत्र बनवाए थे, उसके पति दुबई में नौकरी करते थे। जितेन्द्र उसके घर एक दिन अचानक आ पहुंचा, उस समय वह नहा रही थी। जितेन्द्र ने नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ रेप किया। वह उसकी प्रताड़ना को काफी समय से झेल रही थी, इस बीच उसके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद तो जितेन्द्र अपनी मर्जी का मालिक हो गया।