8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यादव महासभा के प्रभारी ने कहा- देश के हर प्रांत में यादव, देखें वीडियो

यादव महासभा 100 पुराना संगठन है। सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 29 Jun 2019, 4:42 PM IST

yadav

yadav

आगरा। उततर प्रदेश यादव महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश यादव का कहना है कि प्रदेश राज्य कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें बलिया बनारस, आजमगढ़, देवरिया गाजीपुर, हमीरपुर, महोबा, झांली समेत कोई जिला नहीं बचेगा, जहां से प्रतिनिधि न आएंगे।

ये भी पढ़ें - रेड लाइट एरिया में जब पहुंचा युवक, तो वहां कोठे पर मिली उसे अपनी प्रेमिका, जानिये फिर क्या हुआ...

100 साल पुराना संगठन
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यादव महासभा 100 पुराना संगठन है। सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। सती प्रथा, बाल विवाह के खिलाफ महासभा के नताओं ने पूरे देश में आंदोलन चलाया है। पूरे देश में यादव विभिन्न नामों से पुकारे जाते थे। यादव महासभा ने उन्हें एक नाम दिया यादव। हिन्दुस्तान के प्रत्येक प्रांत में यादव बड़ी संख्या में हैं। अभी मैं आंध्र प्रदेश गया था। गुजरात, असम, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा समेत ऐसा कोई प्रदेश नहीं है, जहां यादव न हो।

ये भी पढ़ें - पति के साथ जा रही पत्नी को दो वर्ष बाद अचानक दिखा पुराना प्रेमी, इसके बाद उसने भरे बाजार जो किया, थम गईं लोगों की सांसे

कार्यसमिति के प्रमुख मुद्दे
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेशीय यादव महासभा की प्रदेश कार्यसमिति सिकंदरा स्थित होटल सन वे इन में पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक होगी। प्रमुख मुद्दों में खाद महंगा हो गया है। बिजली की दरें बढ़ाई जा रही हैं। छंटनी के नाम पर हमारे यादव समाज के अधिकारियों को उत्पीड़न किया जा रहा है। लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। थानों में एक ही जाति के दरोगा तैनात किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार ने दिया बेरोजगारों को बड़ा तोहफा, 30 जून तक करें आवेदन, यूपी सरकार देगी 10 से 25 लाख रुपये