आगरा। Agra Yamuna expressway पर सफर लगातार खतरनाक होता जा रहा है। ट्रैफिक निदेशालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो यमुना एक्सप्रेस वे पर पिछले 6 महीने में सड़क हादसों में 94 मौतें हुई हैं, जबकि 120 लोग घायल हुए हैं। कभी टायर फटने से, कभी ओवर स्पीड और झपकी इन हादसों का कारण बन रही है। सोमवार को जनरथ बस के एक्सीडेंट में चालक की झपकी के चलते 29 लोगों की जान चली गई। आखिर कारण क्या है, इस झपकी का। अधिक वर्कलोड नहीं, बल्कि Yamuna Expressway पर सफर के दौरान चालक हिप्नोसिस, यानि अर्धचेतनावस्था में चले जाते हैं। यही कारण है कि कितना भी नियंत्रण क्यों न करें, नींद की झपकी आही जाती है।