ये हुई चर्चा
विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि उनसे सकारात्मक चर्चा हुई। इससे प्रतीत हो रहा है कि यह अवरोध शीघ्र ही दूर हो जाएगा। उन्होने बताया कि गंगाजल प्रोजेक्ट के पूर्ण होने में सबसे बड़ा अवरोध प्रोजेक्ट हेतु डलने वाली 130 किमी की भूमिगत पाइप लाइन के एलाईनमेंट में टीटीजेड एरिया में 234 वृक्षों को काटना एक चुनौती बुन गया है और सुप्रीम कोर्ट ने इस विषय पर सीईसी के स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिसके लिए अभी कुछ दिन पूर्व ही चेयरमैन ईवी जयकृष्ण्न सहित पूरी कमेटी ने आगरा मथुरा आकर स्थल निरीक्षण किया था। अब उन्हें आगामी 30 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट का प्रस्तुत करनी है।