वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीएम योगी ने दिये ये निर्देश
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के अधिकारियों से त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। आगरा जिला प्रशासन को भी साफ निर्देश मिले हैं कि बकरीद पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित कर लिए जाएं। उन्होंने हर स्तर पर त्योहार को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने, सुरक्षा प्रबन्ध चाक-चौबन्द रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बकरीद के अवसर पर सभी जनपदों में गैर-परम्परागत रूप से खुले स्थानों पर विशेषकर मिश्रित आबादी वाले या धर्मस्थलों के निकट किसी भी प्रकार के विवाद की आशंकाओं को हर हाल में रोका जाए, जहां विवाद की आशंका हो, वहां पर पहले से पुलिस पिकेट, गश्त आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो।