26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में रहें न कुर्सियां खाली, इसलिए भाजपाइयों ने तैयार किया बड़ा प्लान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को आगरा आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 17, 2017

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को आगरा आ रहे हैं। कोठी मीना बाजार के मैदान में सीएम योगी भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बस्ती जैसा हाल कहीं आगरा में भी न हो जाए, इसके लिए भाजपाई भीड़ जुटाने के लिए एड़ी चोटी तक का जोर लगाए हुए हैं।

जीत इस बार बड़ी चुनौती
भाजपाई इस बार जीत को बड़ी चुनौती मानकर चल रहे हैं। यही कारण है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को इस बार बुलाया गया है। कारण ये माना जा रहा है कि टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में लंबी चौड़ी लिस्ट थी। वैश्य, ब्राह्मणों के बीच फंसी टिकट को आगरा में नवीन जैन को मेयर प्रत्याशी बनाया गया। कार्यकर्ताओं में पार्षदों के बीच हुए टिकट बंटवारे को लेकर भी रोष व्याप्त है। आगरा में भाजपा विधायक पर स्याही कांड भी हो चुका है। वहीं दूसरी ओर हाल ही में भाजपा प्रत्याशी को जनता ने घेर कर विकास कार्य न होने पर जबाव भी मांगा था। इन सभी मामलों से भाजपाई परेशान हैं।

कोठी मीना बाजार में करेंगे जनसभा
योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को आगरा आ रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में जनसभा के लिए भाजपाइयों ने तैयारियां शुरू कर दी। कोठी मीना बाजार में होने वाली जनसभा के लिए भाजपाईयों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। जनसभा दोपहर एक बजे शुरू होगी। सोशल मीडिया प्रमुख राजकुमार पथिक ने बताया कि जनसभा की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। यहां से सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा के मेयर प्रत्याशी के साथ सभी पार्षदों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।


ये हुआ था बस्ती में
यूपी में होने वाले निकाय चुनाव को योगी सरकार की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है। खुद सीएम योगी भी इसको लेकर राज्यभर में जनसभा के लिए उतर चुके हैं। मगर सीएम के जनसभा में खाली कुर्सियां बीजेपी की चिंता बढ़ा रही है। बस्ती के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित सीएम योगी की सभा में ज्यादातर कुर्सियां खाली नजर आईं थीं। लोगों में भी सीएम के कार्यक्रम को लेकर कोई उत्साह नजर नहीं आया था। बस यही चिंता भाजपाइयों को खाए जा रही है। हालांकि भाजपाइयों का कहना है कि सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर आगरा की जनता में खासा उत्सा है।

सोशल मीडिया प्रमुख
सोशल मीडिया प्रमुख राजकुमार पथिक ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस जनसभा का संदेश जन जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस जनसभा में अपार भीड़ आने की संभावना है, इसी के चलते जीआईसी मैदान में उचित व्यवस्थाएं की गई है।