5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
बॉलीवुड में काम दिलाने के नाम पर युवती का शोषण, कहानी सुनकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश
Play video

बॉलीवुड में काम दिलाने के नाम पर युवती का शोषण, कहानी सुनकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

हिंदूवादी संगठनों संग महिला थाने पहुंची युवती ने बताई उत्पीड़न की कहानी, पुलिस जांच में जुटी

Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Oct 02, 2018

आगरा। बॉलीवुड में काम दिलाने के नाम पर एक युवती का शोषण किया गया। युवक ने युवती का इस्तेमाल किया। जब बच्ची हुई तो शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती अब इंसाफ के लिए दर दर भटक रही है। महिला थाना पहुंची युवती ने आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

मुंबई में रखा और किया शोषण
आगरा की एक युवती बॉलीवुड फिल्म में काम करने की इच्छा रखती थी। उसकी मुलाकात आगरा के न्यू आगरा थाना के दयालबाग निवासी युवक अरुण प्रताप से हुई। अरुण प्रताप ने खुद को एक कलाकार बताया और उसे काम दिलाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि युवती को बॉलीवुड में काम दिलाने के बहाने उसके साथ शोषण किया गया। युवती ने आरोप लगाए कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती के एक बच्ची हुई तो युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया लेकिन, युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। युवक कई साल तक युवती के साथ मुंबई में रहा। बताया गया है कि युवक संजय दत्त की फिल्म भूमि और तेवर में काम कर चुका है।

बच्ची को लेकर फरार हो गया युवक
युवती का आरोप है कि उसे मारा पीटा गया और बच्ची को लेकर युवक फरार हो गया। पुलिस को इसकी शिकायत दी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता वीनू लवानियां के साथ युवती महिला थाने पहुंची थी। वीनू लवानियां ने कहा कि युवती को इंसाफ दिलाया जाएगा। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है।