आगरा। मोबाइल स्क्रीन पर ऐसा क्या था, ये सोचकर परिजन भी परेशान है। खाना खाने के बाद वह अपने बैडरूम में गया। बगल में भाई बहन भी सो रहे थे और वह मोबाइल पर नेट चला रहा था। इसी दौरान उसके हाथ से मोबाइल छूटकर गिरता है। वह बैड से उठा और जमीन पर गिर पड़ता है। दौड़कर मां आती है। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचते हैं, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया जाता है।