6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
दर्दनाक हादसे में बुझ गया घर का चिराग, दीपावली से पहले उजड़ गई इस परिवार की खुशियां…, देखें वीडियो
Play video

दर्दनाक हादसे में बुझ गया घर का चिराग, दीपावली से पहले उजड़ गई इस परिवार की खुशियां…, देखें वीडियो

दीपावली से पहले दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई, जबकि उसका भाई जिदंगी और मौत से जंग लड़ रहा है।
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 04, 2018

आगरा। दीपावली से पहले दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई, जबकि उसका भाई जिदंगी और मौत से जंग लड़ रहा है। ये हादसा हुआ फतेहाबाद क्षेत्र में पलिया के पास। महानगर बस ने बाइक पर जा रहे माधव पुत्र बलराम में टक्कर मार दी। बाइक पर माधव के साथ उसका भाई भी बैठा हुआ था। हादसा इतना दर्दनाक था, कि बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल युवकों को जब तक उपचार के लिए कहीं ले जाया जाता, तब तक एक ने मौके पर ही दम तोड़ दियाा, जबकि दूसरे युवा को पुलिस ने उपचार के लिए एसएन अस्पताल भेजा है। उधर सूचना पर युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। माधव का शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने आरोपी बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।