8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार की मिली युवक को बड़ी सजा, बेरहमी से पीट पीटकर उतार दिया मौत के घाट

प्रेम संबंधों का विरोध करने वालों ने उसकी बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 2 Jul 2019, 1:56 PM IST

Blind Murder case

Blind Murder case

आगरा। प्यार की उसे इतनी बड़ी सजा मिलेगी, कभी सोचा भी नहीं होगा। प्रेम संबंधों का विरोध करने वालों ने उसकी बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी। परिजनों ने ये आरोप लगाते हुए आठ लागों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - पति के साथ जा रही पत्नी को दो वर्ष बाद अचानक दिखा पुराना प्रेमी, इसके बाद उसने भरे बाजार जो किया, थम गईं लोगों की सांसे

यहां का है मामला
ये मामला थाना खेरागढ़ क्षेत्र का है। सोमवार देर रात गांव के पास ही राजू पुत्र गिर्राज का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों का आरोप है कि एक युवती के साथ उसके प्रेम संबंध थे, जिसका विरोध करते हुए उसकी हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें - रेड लाइट एरिया में जब पहुंचा युवक, तो वहां कोठे पर मिली उसे अपनी प्रेमिका, जानिये फिर क्या हुआ...

आठ के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुरेश पुत्र नेकराम, दीपक, रोहित, रवि, पवन, खुशुबू पुत्रगण सुरेश, आशा देवी पत्नी सुरेश निवासी निशक गली कस्बा खेरागढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सुरेश, रोहित, पवन, दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - युवतियों का फिगर और चेहरा देखकर एक रात के लिये मिल रहे थे 10 हजार, इस खेल का जब हुआ खुलासा..., पुलिस भी रह गई हैरान