2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृद्ध मां ने किया कुछ ऐसा काम, आहत पुत्र ने दे दी जान

शव गांव के बाहर चम्बल के बीहड़ में एक नीम के पेड़ से लटका मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 21 Jun 2018, 4:26 PM IST

Youth commits

Youth commits

आगरा। कहते हैं कि एक मां अपने बेटे के लिए कुछ भी कर सकती है, लेकिन थाना पिनाहट के गांव क्योरी बीच का पुरा में वृद्ध मां ने कुछ ऐसा किया, कि आहत पुत्र ने अपनी जान दे दी। उसका शव बीहड़ में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - पाकिस्तान नाम से मशहूर है ये गली, पुलिस भी इसी नाम से जानती है..., जानिए चौंकाने वाला कारण

ये है मामला
मामला थाना क्षेत्र के गांव क्योरी बीचकापुरा का है, यहां के निवासी दयाराम पुत्र खेम सिंह शव गांव के बाहर चम्बल के बीहड़ में एक नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना फर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक दयाराम के साले की मानें तो दयाराम की मां ने अपनी पूरी जमीन दयाराम के छोटे भाई के नाम कर दी थी, इस बात की जानकारी दयाराम को हो गई,तभी से वो गहरे सदमे मे चला गया था।

ये भी पढ़ें - महिला बोली पुलिस चौकी के कमरे में ले जाकर दरोगा बताते हैं रेप का मतलब, देखें वीडियो

कर ली आत्महत्या
परिजनों ने बताया कि वह घर से किसी को कुछ बताए बिना निकल गया। उसके बाद देर तक घर लौट कर नहीं आया। परिजन तलाशते हुए, जब बीहड़ की तरफ पहुंचे, तो दयाराम का शव पेड़ पर लटका दिखाई दिया। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। बताया गया है कि दयाराम के दो लड़के व एक लड़की है। दो माह बाद एक लड़के की शादी होनी है। वहीं पड़ोसियों की मानें तो खेत के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा है, जिसमे मां बाप छोटे भाई का पक्ष ले रह थे।

ये भी पढ़ें - दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश