11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लग्न सगाई में फायरिंग की होड़ में हुआ कुछ ऐसा, कि युवक की जान पर बन आई

लग्न सगाई कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की होड़ में एक युवक की जान आफत में पड़ गई।
2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 01, 2018

Harsh Firing

Harsh Firing

आगरा। लग्न सगाई कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की होड़ में एक युवक की जान आफत में पड़ गई। फायरिंग के दौरान युवक के सीने में गोली लगी। गोली लगने के दौरान युवक डांस कर रहा था। वह डांस करते हुए जमीन पर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। लोगों ने जब ये नजारा देखा, तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

ये भी पढ़ें - दुल्हन की मां ये मांग पूरी न कर सकी, तो दूल्हा हो गया नाराज और फिर जो हुआ, उसने उड़ा दिए दुल्हन के होश, देखें वीडियो

यहां का है मामला
ये मामला थाना ताजगंज के करबना का है। यहां पर थाना खंदौली क्षेत्र के गांव परिहान से मोहन सिंह की पुत्री की लग्न सगाई लेकर लोग आए थे। शनिवार रात को कार्यक्रम चल रहा था। समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक गोली पुष्पेंद्र (18) पुत्र मुरारीलाल के सीने में लग गई। वह खून से लथपथ होकर गिर गया। समारोह में अफरातफरी मच गई, लोग भाग खड़े हुए। पुष्पेन्द्र को परिजनों ने एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। घायल को संजय प्लेस स्थित जीजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें - जीएसटी लागू होने के बाद हींग व्यापारी हो गया बर्बाद, जानिए क्या कहते हैं व्यापारी, देखें वीडियो
पुलिस जुटी छानबीन में
उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को वहां कुछ लोग मिले, जिनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। वहीं पुलिस जांच इस बिंदु पर कर रही है, कि आखिर गोली चलाई किसने।

ये भी पढ़ें - टॉफी का लालच देकर बुजुर्ग ने घर में बुलाई मंदबुद्धि बालिका, फिर की शर्मनाक हरकत...