आरोपित को नहीं था खौफ
पुलसि के मुताबिक आरोपी काफी दबंग है। वहीं बच्ची गरीब परिवार से है। पुलिस का मानना है कि बच्ची को जान का भी खतरा था। ये संयोग की बात है कि उसकी जान बच गई। बच्ची उसे पहचानती थी, ऐसे में उसका नाम वो आसानी से उजागर कर सकती थी। लिहाजा आरोपित खुद के बचाव के लिए उसकी जान भी ले सकता था। फिलहाल उसे थाने भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुराचार, एससी—एसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।