27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक ने युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत के बाद ट्रक चालक का हुआ ये अंजाम

आगरा ग्वालियर रोड पर स्थित खारी नदी के पुल के समीप की घटना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 21 Aug 2018, 6:11 PM IST

Road accident

Road accident

आगरा। आगरा ग्वालियर रोड पर स्थित खारी नदी के पुल के समीप ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने मौके से चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। ट्रक चालक की जमकर धुनाई की गई। सूचना पर इरादतनगर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। हादसे में मृत युवक के परिजनों को 8 घंटे बाद सूचना मिल सकी।

ये भी पढ़ें - काफी दिनों से डरा रही थी ये इमारत, आज टला बड़ा हादसा

यहां का है मामला
थाना सदर के गांव नैनाना जाट निवासी रंजीत सिंह 28 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह सोमवार रात एक बजे अपनी बुआ के घर किसी काम से थाना इरादतनगर के गांव घडी नौहवार जा रहा था। तभी रास्ते में खारी नदी के पुल पर पीछे से तेज गति में आए ट्रक ने युवक को बाइक समेत कुचल दिया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। उन्होंने चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की जमकर धुनाई कर दी।

ये भी पढ़ें - हरे परिधान दम्पति प्रतियोगिता की जानिये कौन रहीं विजेता

मौके पर पहुंची पुलिस
उधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना इरादतनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ाने के बाद हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं मंगलवार सुबह दस बजे रंजीत के परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई जयवीर ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इन लोगों ने मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति, फिर कर दिया बड़ा ऐलान

ये भी पढ़ें - ईद पर कुर्बानी को तैयार इन तीन बकरों के बारे में जानकर रह जायेंगे हैरान, जानिये क्या है इनकी खासियत

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग