दिलाई गई शपथ
राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने विचार गोष्ठी में सम्मिलित सभी व्यक्तीयों को पर्यावरण रक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम संयोजक हरिओम लोधी ने बताया की समिति आने वाले दिनो में शहरी क्षेत्र से सटे हुए गांव कोलोनीयों में पौधे लगाने काम करेगी। क्यूंकि पर्यावरण बचेगा तभी मानव जाति बचेगी। पर्यावरण व मनुष्य एक दूसरे के पूरक हैं। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता नत्थीलाल सरपंच व संचालन रमेश लोधी ने किया।प्रमुख रूप से पीतम सिंह लोधी, प्रकाश राजपूत, डॉ. लाल सिंह, डॉ. सुरेश राजपूत, अभिषेक राजपूत, अमित बघेल, राकेश हिंदू, संतोष, गिर्राज सिंह, पवन चौधरी, चंद्रवीर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।