उन्होंने कहा कि धोलेरा को औद्योगिक सिटी के तौर पर विकसित करने के साथ-साथ ग्रीन फिल्ड इंडस्ट्रीयल सिटी बनाने की भी प्रक्रिया सरकार ने प्रारंभ की है। 920 वर्ग किलोमीटर में विकसित होने वाला धोलेरा सर सबसे बड़ा ग्रीन फिल्ड इंडस्ट्रीयल इन्वेस्टमेन्ट रिजन एंड इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के द्वारा प्लेटिनम रेटिंग हासिल करने वाला भारत का पहला ग्रीनफिल्ड इंडस्ट्रीयल स्मार्ट सिटी है, जो सिंगापुर जैसे देश के विकसित क्षेत्र से भी बड़ा है।
उन्होंने आर्थिक और सामाजिक तौर पर संतुलित ऐसे विश्वस्तरीय, अत्याधुनिक बुनियादी सुविधा वाले सिटी के आयोजन और विकास के लिए धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेन्ट रिजन डवलपमेन्ट ऑथोरिटी का गठन किया गया है। यह ऑथोरिटी टाइटल क्लीयरंस के साथ जमीन, पर्यावरण क्लीयरंस, प्लग एंड प्ले फेसिलिटी, सबसे कम बिजली दर, कनेक्टीविटी जैसी समयानुकूलित सुविधाएं भी यहां उपलब्ध कराई जा रही हैं।