19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad: सिविल अस्पताल में शराब के हेल्थ परमिट में 78 फीसदी से ज्यादा का नवीनीकरण

गुजरात में शराबबंदी के बीच स्वास्थ्य के आधार पर शराब सेवन की अनुमति देने वाले हेल्थ परमिट के आंकड़े एक अलग तस्वीर सामने रखते हैं।
2 min read
Google source verification
Ahmedabad civil hospital

फाइल फोटो (सिविल अस्पताल)

Ahmedabad : शहर के असारवा स्थित सिविल अस्पताल में 1 जनवरी से 15 अक्टूबर 2026 तक कुल 3054 हेल्थ परमिट जारी किए गए हैं। इनमें 2398 परमिट का नवीनीकरण हुआ है, जबकि 656 नए परमिट जारी किए गए। यानी कुल परमिट में करीब 78.5 प्रतिशत का नवीनीकरण किया गया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी के अनुसार महीनेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जून में सबसे अधिक 581 परमिट जारी किए गए। मई में 410 और फरवरी में 370 परमिट जारी हुए। इसके विपरीत अप्रैल में सबसे कम 11 परमिट जारी किए गए। अक्टूबर के पहले 15 दिनों में 122 परमिट जारी हुए, जिनमें 104 नवीनीकरण और 18 नए परमिट शामिल हैं।

महिलाओं की हिस्सेदारी 5.5 प्रतिशत

परमिटधारकों में पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में काफी अधिक है। उपलब्ध कुल आंकड़ों के अनुसार, 2885 पुरुषों और 168 महिलाओं को हेल्थ परमिट जारी किए गए। पुरुषों की हिस्सेदारी करीब 94.5 प्रतिशत और महिलाओं की 5.5 प्रतिशत है। यह अंतर स्वास्थ्य के आधार पर परमिट लेने वाले दोनों वर्गों के बीच उल्लेखनीय है, हालांकि आंकड़ों से इसके कारणों का पता नहीं चलता।

क्यों मिलता है, हेल्थ परमिट

गुजरात में स्वास्थ्य के आधार पर शराब सेवन का परमिट कानूनी प्रावधानों के तहत दिया जाता है। इसकी मंजूरी निर्धारित नियमों और चिकित्सकीय प्रक्रिया के अनुसार होती है। यह सामान्य अनुमति नहीं है और इसे केवल डॉक्टर की सलाह के आधार पर शराब पीने की खुली छूट भी नहीं माना जाना चाहिए। परमिट जारी होने का अर्थ यह भी नहीं है कि शराब पीना हर स्थिति में स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति की चिकित्सकीय स्थिति और लागू नियमों को ध्यान में रखा जाता है।

महीनेवार हेल्थ परमिट की स्थिति अहमदाबाद सिविल अस्पताल

- 1 जनवरी से 15 अक्टूबर तकमहीना- रिन्यूअल -नई परमिट -पुरुष महिलाएं- कुल

जनवरी- 319 -68- 362- 13 -387फरवरी- 281- 89- 351- 19 -370

मार्च -220- 54- 262 -12 -274अप्रैल 10 1 10 1 11

मई- 312- 98 -394 -16- 410जून- 447 -134 -544 -37- 581

जुलाई -257 -57 -290- 24- 314अगस्त -246 -77- 298- 24 -323

सितंबर -202 -60 -250- 12- 262अक्टूबर (15 तक)- 104 -18- 120- 2 -122

कुल- 2,398 -656 -2,885- 168 -3,054