
बापूनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
Ahmedabad. शहर के बापूनगर इलाके से 124 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बापूनगर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24.82 लाख रुपए कीमत की 124 ग्राम हेरोइन के अलावा दो मोबाइल फोन, नकदी और एक स्कूटर समेत 25.74 लाख रुपए का मुद्दामाल जब्त किया है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों के नाम का भी खुलासा हुआ है। दोनों फरार हैं।
बापूनगर पुलिस के अनुसार सोमवार को टीम को पुख्ता सूचना मिली थी, उसके आधार पर एनडीपीएस एक्ट की एसओपी के अनुसार सोनेरिया ब्लॉक के सामने लल्लू रत्ना के छापरा क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग पर दबिश दी। यहां से दो लोगों को पकड़ा गया।इनमें रोहित राजपूत (28) और आनंद प्रजापति (37) शामिल हैं। ये दोनों ही वर्तमान में सोनेरिया ब्लॉक के ही एक मकान में रहते हैं। , रोहित मूल रूप से राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में आजादनगर पानी की टंकी के पास का रहने वाला है। इन दोनों के पास से 124 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जिसकी कीमत 25 लाख के करीब है।
इस मामले में दो और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इनमें सोनेरिया ब्लॉक के पास ही झुग्गी में रहने वाले नानू उर्फ भावेश पटणी और टीनाबेन पटणी शामिल हैं। बापूनगर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित राजपूत के खिलाफ ओढव पुलिस स्टेशन में वर्ष 2021 में, बापूनगर पुलिस स्टेशन में वर्ष 2022 में और ‘आई’ ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में वर्ष 2022 में अलग अलग धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं आनंद प्रजापति के खिलाफ रखियाल पुलिस स्टेशन में वर्ष 2019 और गोमतीपुर पुलिस स्टेशन में वर्ष 2020 में शराबबंदी कानून के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी किसके पास से यह हेरोइन लेकर आते थे, कितने में और कब से बेच रहे थे, उसकी जांच की जा रही है।
अहमदाबाद. अहमदाबाद जोन की एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच में दर्ज एनडीपीएस के मामले में वांछित आरोपी को महेसाणा के कड़ी से पकड़ा है। आरोपी का नाम अल्पेश पटेल (51) है। आरोपी कडी में राजमंदिर सोसाइटी का रहने वाला है। इसके घर पर होने की सूचना मिलने पर टीम ने कडी में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।
Updated on:
19 Oct 2026 10:19 pm
Published on:
19 Oct 2026 10:19 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
