19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad: 16 दिनों में डेंगू के उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे 179 मरीज, वायरल बुखार के 615

अहमदाबाद शहर के सिविल अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर के शुरुआती 16 दिनों में डेंगू के 179 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सितंबर में यह संख्या 368 रही थी।
2 min read
Google source verification
Ahmedabaad news

फाइल फोटो।

Ahmedabad: मौसम में बदलाव के बीच अहमदाबाद के असारवा स्थित सिविल अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर के शुरुआती 16 दिनों में डेंगू के 179 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सितंबर में यह संख्या 368 रही थी। वहीं, वायरल बुखार के उपचार के लिए अक्टूबर में अब तक 615 मरीज पहुंचे हैं।

सितंबर में वायरल बुखार के 1201 मरीजों ने उपचार कराया था।सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी के अनुसार अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में डेंगू के 94 मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे, जबकि सितंबर में यह संख्या बढ़कर 368 हो गई।

हेपेटाइटिस के उपचार के लिए अगस्त में 194, सितंबर में 183 और अक्टूबर में अब तक 77 मरीज पहुंचे हैं। मलेरिया पीवी के मरीजों की संख्या अगस्त में 43 और सितंबर में 48 रही, जबकि अक्टूबर में 21 मरीज दर्ज किए गए। मलेरिया पीएफ के 13 मरीज अगस्त में, 15 मरीज सितंबर में और 4 मरीज अक्टूबर में अब तक सामने आए हैं। चिकनगुनिया के उपचार के लिए अगस्त में 10, सितंबर में 22 और अक्टूबर में 5 मरीज पहुंचे। उनके अनुसार अस्पताल में पिछले सप्ताह की ओपीडी में 29,690 मरीज पहुंचे, जबकि 2,419 मरीजोंं को भर्ती रखकर उपचार दिया गया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से डेंगू के मामले बढ़े हैं। अहमदाबाद महानगरपालिका संचालित अस्पतालों में भी डेंगू समेत मच्छरजनित मामलों में वृद्धि दर्ज की गई थी। इसके अलावा राज्य सरकार संचालित शहर के सोला सिविल अस्पताल में भी स्वाइनफ्लू के अलावा डेंगू, मलेरिया, फाल्सीफेरम व जलजनित रोगों में वृ्द्धि दर्ज की गई। इसके लिए महानगरपालिका की ओर से रोगों पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में फॉगिंग, कीटनाशक का छिड़काव के साथ साथ क्लोरीन की गोलियों का वितरण और मच्छरों की उत्पत्ति को रोकने की कवायद भी की जा रही है। इसके अलावा खाद्य दुकानों पर भी मिलावट की आशंका को लेकर जांच के साथ साथ खाद्य पदार्थ के नमूने भी लिए जा रहे हैं।