22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल के लिए सजी 700 से अधिक स्टॉल्स

नौ दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में 700 से अधिक पुस्तक स्टॉल्स, 125 से ज्यादा प्रकाशकों की भागीदारी, बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां तथा निफ्ट के सहयोग से आयोजित हस्तकला एवं टेक्सटाइल प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण रहेंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Omprakash Sharma

•

Updated: 22 Oct 2026, 9:04 PM IST

Ahmedabad international book festival

अहमदाबाद इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल के संबंध में जानकारी देते हुए।

Ahmedabad : अहमदाबाद इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल शनिवार से आरंभ होगा। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) और अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) के संयुक्त तत्वावधान में एक नवंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इस फेस्टिवल का उदघाटन करेंगे, जबकि दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधु विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणि ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुस्तक महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पिछले आयोजन में जहां 325 पुस्तक स्टॉल्स लगाए गए थे, वहीं इस वर्ष उनकी संख्या बढ़ाकर 700 से अधिक कर दी गई है। इसी प्रकार प्रकाशकों की संख्या भी 75 से बढ़कर 125 से अधिक हो गई है। रूपा, पेंगुइन और वीणा सहित देश के अनेक प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान महोत्सव में भाग लेंगे।

बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां

उनके अनुसार महोत्सव में बच्चों की रचनात्मकता और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डोम-1 में आर्ट एंड क्राफ्ट फेस्टिवल, पजल्स, लेगो गतिविधियां और स्टेम आधारित कार्यशालाएं होंगी। इसके अलावा बच्चों और युवाओं के लिए कई रोचक एवं सहभागितापूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

ज्ञान गंगा में होगा मंथन

डोम-2 में 'ज्ञान गंगा' लेखन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के प्रख्यात लेखक, शिक्षाविद और बुद्धिजीवी साहित्य, समाज और समसामयिक विषयों पर विचार साझा करेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में पठन-पाठन और लेखन संस्कृति को बढ़ावा देना है।

'प्रदर्शनी रहेगी विशेष आकर्षण

इस बार राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के सहयोग से हस्तकला एवं टेक्सटाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के 100 से अधिक कारीगर अपनी पारंपरिक हस्तकलाओं और स्वदेशी वस्त्र उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही वेस्ट मटेरियल से मूर्तिकला निर्माण कार्यशाला और स्टार्टअप्स के लिए इनोवेशन विंग भी स्थापित किया जाएगा।