3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad: रात में टहलने वाले लोगों से मोबाइल छीनकर ऑनलाइन खरीदी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

जोन-8 की एलसीबी टीम ने 3 आरोपियों को पकड़ा, लूटे गए 15 फोन बरामद, दोपहिया वाहन भी ज़ब्त, छीने गए मोबाइल की बैंकिंग एपस क्रेडिट कार्ड की जानकारी से खरीदते ग्रोसरी व रोजमर्रा का सामान
2 min read
Google source verification
mobile snaicher

जोन-8 एलसीबी टीम की गिरफ्त में मोबाइल छीनने वाले गिरोह के सदस्य।

Ahmedabad. शहर में सुबह ही नहीं रात के समय टहलने वालों को थोड़ा सचेत होने की जरूरत है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रात के समय टहलने वाले लोगों को निशाना बनाकर उनके पास से मोबाइल छीनने वाले एक शातिर गिरोह का शहर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी छीने गए मोबाइल फोन में मौजूद क्रेडिट कार्ड, बैंक अकाउंट की जानकारी, मोबाइल बैंकिंग एप का उपयोग करके उससे ऑनलाइन शॉपिंग करके भी लोगों को चपत लगाते थे। पूछताछ में सात मामलों की गुत्थी सुलझाई गई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस गिरोह के तीन सदस्यों को जोन-8 की लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) टीम ने पकड़ा है। इनसे छीने गए 15 मोबाइल फोन और उपयोग में लिए गए दो दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

आरोपी की उम्र 18 से 20 साल

पकड़े गए आरोपी 18 से 20 साल की आयु के ही हैं। इनमें वटवा के हर्षिल वाघेला (19), मो. शरीफ उर्फ बाबू मोहम्मद शेख (20) और शाहिदखान उर्फ साहू पठान (19) शामिल हैं।

सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर से मिला सुराग

एलसीबी ज़ोन-8 के अनुसार क्षेत्र में रात के समय टहलने वाले लोगों से मोबाइल फोन लूटने की वारदातें सामने आ रही थीं। इन्हें बढ़ता देख किसी गिरोह के सक्रिय होने की शंका हुई। ऐसे में जोन-8 एलसीबी की टीमों ने वारदात वाले रूट्स के सीसीटीवी खंगालने और उनका एनालिसिस करना शुरू किया। उसमें सामने आया कि संदिग्ध आरोपी न्यू मणिनगर से वस्त्राल आरटीओ रोड की ओर बार-बार आते-जाते हैं। सटीक तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को धर दबोचा।

छीनने के बाद ऑनलाइन शॉपिंग की नई एमओ

टीम के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। इसमें बताया गया कि आरोपी रात के समय सड़कों पर वॉक करने वाले राहगीरों का पीछा करते थे और मौका मिलते ही उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। मोबाइल छीनने के बाद वे मोबाइल में मौजूद क्रेडिट कार्ड और बैंक अकाउंट्स की मदद से फ्लिपकार्ट माइन्यूट्स एप के जरिए ऑनलाइन खरीदी कर लेते थे। आरोपी ज्यादातर ग्रोसरी और दैनिक जरूरत का सामान ऑनलाइन ऑर्डर करते थे। ऐसी वस्तुएं खरीदतें जो जल्द उन तक पहुंच जाएं। आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 4.66 लाख रुपए है। एक बाइक और एक स्कूटर भी जब्त किया है। इसका उपयोग आरोपी मोबाइल छीनने में करते थे।

सात मामले सुलझे

एलसीबी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज मोबाइल स्नेचिंग के 7 मामलों की गुत्थी सुलझी है। इसमें रामोल थाने में दर्ज तीन,नारोल में दर्ज दो मामले, ईसनपुर और मणिनगर थाने में दर्ज एक-एक मामला शामिल है। पूछताछ के दौरान और भी मामलों की गुत्थी सुलझने की संभावना है।