3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल ट्रस्टी की हत्या में पत्नी व प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

हाथीजण खारीकट केनाल ब्रिज के नीचे झुलसी हालत में मिला था शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

nagendra singh rathore

•

Updated: 20 Jun 2018, 10:09 PM IST

haresh patel

स्कूल ट्रस्टी की हत्या में पत्नी व प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

अहमदाबाद. शहर से सटे हाथीजण इलाके में खाटीकट केनाल ब्रिज के नीचे से झुलसी हालत में मिले स्कूल ट्रस्टी हरेश पटेल के शव मामले में विवेकानंदनगर पुलिस ने तीन को पकड़ा है। हत्या के आरोप में पकड़े गए आरोपियों में हरेश की पत्नी रेखा (३५), उसका प्रेमी नितिन सोनकुशरे मराठी (22) एवं नितिन का मित्र दर्शिल पंड्या शामिल हैं।
पीएसआई एम.एस.असारी ने बताया कि मिले शव की पहचान ओढव अर्बुदानगर निवासी हरेश पटेल के रूप में की गई। शरीर पर तीक्ष्ण हथियार से वार के कई निशान मिले। उसकी पहचान छुपाने के लिए उसे जलाया भी गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी नितिन को धर दबोचा। पूछताछ में उसने हत्या करना कबूला। हत्या का षड्यंत्र हरेश की पत्नी रेखा के साथ मिलकर चोटीला में बनाए जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने रेखा को भी गिरफ्तार कर लिया। हत्या के दौरान नितिन का साथ उसके मित्र दर्षिल पंड्या ने दिया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
यह थी कहानी :
पुलिस के अनुसार, हरेश पटेल ओढव में स्थित विवेकानंद स्कूल के ट्रस्टी थे। नितिन अर्बुदानगर में किराए के मकान में रहता है। पड़ोस में रहने वाली रेखा के साथ उसके दोस्ती और फिर करीब एक साल से प्रेम संबंध बन गए। दोनों ने विवाह करने का तय किया। रेखा को हरेश पटेल से दो संतान हैं। लेकिन इस बीच विवाह में हरेश दिक्कत करे ऐसी स्थिति होने से रेखा व नितिन ने हरेश की हत्या का षड्यंत्र रचा। इसमें दर्शिल पंडया की मदद ली। प्लान के तहत नितिन ने हरेश को शराब पार्टी करने के बहाने से साथ हाथीजण केनाल ब्रिज के नीचे ले गया। वहां शराब पी फिर चाकू से नितिन ने हरेश पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर जला दिया।दर्शिल भी साथ था। हत्या के लिए चाकू नितिन ने चोटीला से खरीदा होने की बात सामने आई है।
हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की मदद के लिए एक युवक थाने पहुंचा था। उसने पुलिस को बताया कि एक नितिन नाम का युवक उसके पास आया था कहा कि वह हत्या करके आया है उसे छिपने दो। युवक ने उसे छिपने नहीं दिया तो वह चला गया। इस सूचना पर पुलिस ने युवक से नितिन का नंबर लेकर उसे ट्रेस कर लिया।