
वर्तमान विधायक, सासंदों के परिजनों को टिकट नहीं देगी भाजपा: सांसद मनसुख वसावा
BJP will not give tickets to the family members of the sitting MLA, MPs
भरूच से भाजपा सांसद मनसुख वसावा के मुताबिक गुजरात भाजपा ने वर्तमान विधायकों और सांसदों के किसी भी परिजन को राज्य विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसे लेकर शुक्रवार को कई ट्वीट किए।
वसावा के मुताबिक उन्होंने और उनकी बेटी प्रीतिबेन वसावा ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगा था, लेकिन बकौल सांसद पार्टी ने ऐसी नीति बनाई है कि किसी भी वर्तमान सांसद और वर्तमान विधायकों के परिजनों को टिकट नहीं दिया जाएगा। उन्हंोंने कहा कि उन्होंने पार्टी के इस निर्णय को स्वीकार किया है और वे पार्टी के निर्देेश के अनुसार कार्य करते रहेंगे। भरुच सांसद के अनुसार पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में नांदोद और डेडियापाडा विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए नामों के पैनल प्राप्त हुए थे। उनका यह भी कहना है कि पार्टी जिस उम्मीदवार के बारे में निर्णय लेगी हम सभी उन्हें जिताएंगे। पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी अपने प्रत्याशियों को जीत के लिए कार्य करना चाहिए।
--------------------
Published on:
4 Nov 2022, 11:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.