5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिल्डर पर एक करोड़ लेकर मकान दो व्यक्तियों को बेचने का आरोप

वृद्धा ने आनंदनगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी  

2 min read
Google source verification
Cheating

बिल्डर पर एक करोड़ लेकर मकान दो व्यक्तियों को बेचने का आरोप

अहमदाबाद. एक करोड़ रुपए लेने के बाद बुक किए मकान को अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप एक और बिल्डर पर लगा है।
पीडि़त बुजुर्ग महिला ने आनंदनगर थाने में इस बाबत संभव इन्फ्रास्ट्रचर के मालिक मिहिर देसाई और तैशल देसाई के विरुद्ध विश्वासघात और ठगी का मामला दर्ज कराया है।
साबरमती जवाहरचौक निवासी कौशल्याबेन परवाणी (७४) ने मंगलवार को दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष २०१५ से सितंबर २०१८ के दौरान यह ठगी की गई।
वर्ष २०१५ में सत्वन अविशा नाम की स्कीम में उन्होने ए १०१ नंबर का मकान (फ्लैट) बुक कराया था। इस मकान के लिए संभव इन्फ्रास्ट्रक्चर के मालिक मिहिर देसाई और तैशल देसाई की ओर से चेक व नकदी के रूप में एक करोड़ नौ लाख रुपए लिए थे। इसके बाद इस मकान का बानाखत उनके नाम पर किया गया। फरवरी २०१६ में उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम पर बुक किया गया मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया है। उसके नाम पर रजिस्टर दस्तावेज भी कर दिया गया।
जबकि बानाखत करने के बाद उन्होंने रजिस्टर दस्तावेज कराने के लिए कई बार उन्होंने बिल्डर से कहा था, किसी न किसी बहाने से उन्होंने उनके नाम पर रजिस्टर दस्तावेज नहीं किया।
उन्हें बेचा गया मकान बिल्डर की ओर से अन्य व्यक्ति को बेच देने का पता चलने पर उनसे बात की तो उन्होंने राशि लौटाने और अन्य स्कीम में मकान देने का आश्वासन दिया था। विश्वास में लेने के लिए चेक भी दिया था।
उनकी बातों पर विश्वास करके उस समय कुछ नहीं किया। लेकिन बाद में बिल्डर की ओर से दिया गया चेक बैंक में जमा करने पर वह पैसों के अभाव में बाउंस हो गया। इसके बाद बिल्डर से उनकी प्रहलादनगर स्थित ऑफिस में जाकर फिर बात करने पर आरोप है कि उन्होंने ऑफिस में से निकाल दिया और धमकी भी दी। ना ही उन्हें मकान दिया और ना ही मकान के लिए लिए एक करोड़ नौ लाख रुपए ही उन्हें लौटाए। आनंदनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।