6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई व बेरोजगारी के लिए केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार: यशोमति ठाकुर

Congress halla bol rally in delhi 4 september
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

nagendra singh rathore

•

Updated: 29 Aug 2022, 11:39 PM IST

महंगाई व बेरोजगारी के लिए केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार: यशोमति ठाकुर

महंगाई व बेरोजगारी के लिए केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार: यशोमति ठाकुर

Ahmedabad. महाराष्ट्र सरकार की पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। सोमवार को शहर के पालडी इलाके में स्थित गुजरात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से मुक्ति दिलाने का दावा करने वाली भाजपा की सरकार ने लोगों को 45 सालों में सबसे ज्यादा महंगाई और बेरोजगारी की स्थिति में धकेल दिया है। सिलेंडर के दाम 1053 से लेकर 1200 तक पहुंच गए हैं। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में आए दिन होने वाले इजाफे से हर कोई परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार सार्वजनिक उपक्रमों का भी एक के बाद एक करके निजीकरण कर रही है। केन्द्र सरकार में 10 लाख पद रिक्त पड़े हैं, जो कुल स्वीकृत पदों के 24 फीसदी हैं बावजूद उसके लाखों युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुश्किल की इस घड़ी में कांग्रेस लोगों के साथ खड़ी है। कांग्रेस ने जून 2021 से अब तक सात राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि केन्द्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के लिए अपनी आर्थिक नीतियों में उचित सुधार करे। युवाओं से रोजगार के लिए जो वादे किए थे उसका पालन करे। केन्द्र सरकार की ऐसी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस चार सितंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान पर हल्ला बोल रैली का आयोजन करेगी। इसका उद्देश्य महंगाई और बेरोजगारी के मोर्चे पर विफल रहने वाली केन्द्र सरकार की हकीकत को लोगों के सामने रखना है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी, प्रदेश कांग्रेस महिला प्रमुख जेनीबेन ठुम्मर, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की मंत्री सुशी शाह व अन्य लोग उपस्थित रहे।