7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: भावनगर में पति- पत्नी सहित 6 को कोरोना, राजकोट में 5 नए मामले

Coronavirus, Bhavangar, Couple, Rajkot, Gujarat
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Uday Kumar Patel

•

Updated: 30 Jun 2020, 10:57 PM IST

राजकोट. राजकोट सहित सौराष्ट्र में इन दिनों कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भावनगर में 6 और राजकोट में 5 केस पॉजिटिव पाए गए। राजकोट में पॉजिटिव आने वाले 5 मरीजों में 49 वर्षीय पुरुष,50 वर्ष की दो महिलाएं, 60 और 68 वर्ष की 2 बुजुर्ग महिलाएं शामिल है। इस तरह अब तक राजकोट शहर में 164 सहित अब तक 263 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 133 एक्टिव हैं वहीं 123 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। अब तक 7 मरीजों की मौत हो चुकी है।

उधर भावनगर शहर में कालिया बीड में रहने वाली 42 वर्षीया महिला, इसी इलाके में रहने वाले 54 वर्षीय पुरूष और उनकी 52 वर्षीय पत्नी, शिहोर में कंसारा बाजार और मुम्बई से आए 45 वर्षीय व्यक्ति तथा वल्लभीपुर गांव में रहने वाले 70 वर्ष के बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कुम्भारवाड़ा में रहने वाले 67 वर्ष के बुजुर्ग की तबियत खराब होने पर उसे सर टी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
भावनगर जिले में अब तक 253 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। 90 एक्टिव केस हैं और 150 मरीजों को अब तक अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।