16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vadodara News: रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन की करंट से मौत, स्विमिंग पूल में जुड़वां बच्चों ने भी तोड़ा दम

वडोदरा में दो दर्दनाक हादसों में चार की मौत हो गई। एक हादसे में भाई-बहन की करंट लगने से, जबकि दूसरे में आठ साल के जुड़वां भाइयों की स्विमिंग पूल में डूबने से जान चली गई।
2 min read
Google source verification
death of siblings

मृतक जयदीप और मित्तल पढ़ियार। फाइल फोटो- पत्रिका

वडोदरा। रक्षाबंधन से पहले वडोदरा जिले के पादरा तहसील के मुजपुर गांव के रेलाईपुरा क्षेत्र में रविवार दर्दनाक हादसा सामने आया। घर के पीछे स्थित राजपीपला मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे भाई-बहन की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को जयदीप पढ़ियार (25) अपने घर के पीछे स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसे अचानक बिजली का करंट लग गया।

मौके पर ही दर्दनाक मौत

भाई को तड़पता देखकर उसकी बहन मित्तल पढ़ियार (22) उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी बिजली के करंट की चपेट में आ गई। करंट इतना तेज था कि जयदीप और मित्तल दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। रक्षाबंधन पर्व से पहले एक साथ भाई-बहन की मौत से मुजपुर गांव के रेलाईपुरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

स्विमिंग पूल में डूबने से मौत

सूचना मिलने पर पादरा पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पादरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पादरा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। वहीं दूसरी तरफ आंकलाव तहसील के उमेटा के पास स्थित एक रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने आए एक परिवार के दो जुड़वां बच्चों की रविवार स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वडोदरा के तांदलजा क्षेत्र निवासी महफूज सिद्दीकी अपने परिवार के साथ शनिवार को छुट्टियां बिताने के लिए उमेटा के समीप स्थित रिसॉर्ट पहुंचे।

रिसार्ट में रुका था परिवार

15 अगस्त के बाद रविवार की छुट्टी होने के कारण परिवार ने रिसॉर्ट के कमरे में रुककर समय बिताने का निर्णय लिया। रविवार को महफूज सिद्दीकी, पत्नी, पुत्र मोईज सिद्दीकी, पुत्री आयत सिद्दीकी तथा 8 साल के जुड़वां बेटों मोहम्मद हमजा और मोहम्मद नोमान के साथ रिसॉर्ट की कैंटीन में चाय-नाश्ता करने गए। दोनों जुड़वां बच्चे नाश्ता खत्म करके खेलने के लिए बाहर चले गए। करीब दस मिनट बाद परिवार के अन्य सदस्य कैंटीन से बाहर निकले तो दोनों बच्चे कहीं दिखाई नहीं दिए। इसी दौरान बेटी आयत सिद्दीकी की नजर स्विमिंग पूल में बच्चों के कपड़ों पर पड़ी। वह तुरंत स्विमिंग पूल की ओर दौड़ी। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि दोनों बच्चे स्विमिंग पूल में डूब रहे थे। इसके बाद परिजन बच्चों को अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।