गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार 64.33 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 63.31 फीसदी मतदान हुआ वहीं दूसरे चरण में 65.30 फीसदी वोटिंग हुई। यह मतदान फीसदी 2017 के विधानसभा चुनाव से करीब साढ़े 4 फीसदी कम रहा। 2012 विधानसभा चुनाव में अब तक का सबसे ज्यादा 72.02 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था।
राज्य विधानसभा चुनाव के इतिहास में सबसे कम मतदान वर्ष 1980 में हुआ था। तब सिफ 48.37 फीसदी वोटिंग हुई थी।
50 से ज्यादा और 60 फीसदी से कम मतदान 1962, 1972, 1990, 1998 और 2007 के चुनाव में दर्ज किया गया। 60 से कम और 70 फीसदी से ज्यादा मतदान 1967, 1975, 1995, 2002, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में रिकार्ड किया गया।
70 फीसदी से ज्यादा मतदान सिर्फ एक बार वर्ष 2012 के चुनाव में और 50 फीसदी से कम मतदान दो बार 1980 और 1985 के चुनाव में दर्ज किया गया।