6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात : 45 तहसीलों के किसानों के लिए 1300 करोड़ का विशेष पैकेज

- 250 से 400 मिलीमीटर बारिश वाले तहसीलों के 20 लाख के किसानों को मिलेगा लाभ -51 तहसील पहले से अकालग्रस्त घोषित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Uday Kumar Patel

•

Updated: 17 Nov 2018, 10:57 PM IST

45 Talukas, Rs 1300 Cr Package, Gujarat

गुजरात : 45 तहसीलों के किसानों के लिए 1300 करोड़ का विशेष पैकेज

गांधीनगर. गुजरात सरकार ने किसानों के लिए एक अहम निर्णय किया है। राज्य के 250 से 400 मिलीमीटर के बारिश वाले 45 तहसीलों के किसानों के लिए बुधवार को 1300 करोड़ का विशेष सहायता पैकेज जारी किया गया है।
राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले 51 तहसीलों को अकालग्रस्त घोषित किया था। साथ ही कम बारिश वाले क्षेत्रों के सांसदों, विधायकों व किसान नेताओं की ओर से कई गुहारों को ध्यान में रखते हुए इन 45 तहसीलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित किया गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने 250 मिलीमीटर से कम बारिश वाले 51 तहसीलों को अकालग्रस्त घोषित किया था। इन तहसीलों को किसानों के लिए 5100 करोड़ तथा अब विशेष पैकेज से घोषित किए गए नए 45 तहसीलों के किसानों को 1300 करोड़ सहित 96 तहसीलों के किसानों व पशुपालकों के लिए 6400 करोड़ की रकम चुकाई जाएगी।
ड़िप्टी सीएम ने कहा कि अब तक के इतिहास में पहली बार राज्य सरकार की ओर से 45 तहसीलों के लिए सहायता पैकेज जारी किया गया है।
इस पैकेज के तहत किसानों को ज्यादा से ज्यादा प्रति 2 हेक्टेयर सहायता दी जाएगी।
250 से 300 मिलीमीटर बारिश वाली 14 तहसीलों के किसानों को प्रति हेक्टयर 6300 रुपए, 300 से 350 मिलीमीटर बारिश वाली 12 तहसीलों के किसानों को प्रति हेक्टेयर 5800 रुपए, 350 से 400 मिलीमीटर बारिश वाली 19 तहसीलों के लिए प्रति हेक्टेयर 5300 रुपए की सहायता दी जाएगी।
पटेल के अनुसार इन 45 तहसीलों में अहमदाबाद व राजकोट जिले की 6-6 तहसील, मेहसाणा जिले की पांच तहसील, बनासकांठा जिले की चार तहसील, सुरेन्द्रनगर, भावनगर, बोटाद, गांधीनगर व अमरेली जिले की 3-3, मोरबी व वडोदरा जिले की 2-2 तहसील, देवभूमि द्वारका, पाटण, महीसागर, भरूच व जामनगर जिले की एक-एक तहसील शामिल हैं।
51 तहसीलों में केन्द्रीय सरकार के मानदंडों के मुताबिक किसानों को मदद दी जाएगी। इसके तहत चारे के लिए पशु सहायता, मनरेगा योजना के तहत 150 दिनों का काम व अन्य सहायता शामिल है।