उन्होंने कहा कि नए ट्रैफिक नियमों के अमलीकरण को लेकर गत छह सितम्बर को गांधीनगर में बैठक आयोजित की गई थी। इसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल व संबंधित अधिकारी मौजूद थे। इस मैराथन बैठक में अधिसूचना के एक-एक धाराओं की विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में चर्चा के बाद ट्रैफिक संबंधी नियमों के जुर्माने की दर तय की गई।