scriptGujarat: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद-गांधीनगर को दो फ्लायओवर की दी सौगात | Gujarat, Home Minister Amit Shah, Gandhinagar, flyover | Patrika News

Gujarat: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद-गांधीनगर को दो फ्लायओवर की दी सौगात

locationअहमदाबादPublished: Jun 22, 2021 12:02:10 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat, Home Minister Amit Shah, Gandhinagar, flyover

Gujarat: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद-गांधीनगर को दो फ्लायओवर की दी सौगात

Gujarat: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद-गांधीनगर को दो फ्लायओवर की दी सौगात

गांधीनगर. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने दो दिनों के गुजरात दौरे पर सोमवार को पहले दिन कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने गांधीनगर के अपने संसदीय क्षेत्र के दो फ्लाय ओवर और रेलवे ब्रिज का लोकार्पण किया वहीं तीन वैक्सीनेशन सेन्टरों का निरीक्षण किया। इस तरह उन्होंने गांधीनगर व अहमदाबाद के लोगों को दो फ्लायओवर की सौगात दी। उन्होंने गांधीनगर के कलोल में एपीएमसी के नए भवन का भी लोकार्पण किया और रूपाल गांव में वरदायिनी माता के मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे राज्यपाल देवव्रत आचार्य से भी मिले।
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने अहमदाबाद -गांधीनगर के बीच जोडऩे वाले सरखेज-गांधीनगर हाइवे पर वैष्णोदेवी फ्लायओवर व खोडियार कन्टेनर फ्लायओवर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की मौजूदगी में हुए इन फ्लायओवर के लोकार्पण से अहमदाबाद- गांधीनगर के बीच परिवहन सेवा सुरक्षित और तीव्र होगा।
इस अवसर पर शाह ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंंत्री व गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा की उपस्थिति में शास्त्रोक्त विधि से पूजा-अर्चना भी की। गौरतलब है कि सरखेज-गांधीनगर हाइवे एवं औडा रिंग रोड जंक्शन पर निर्मित वैष्णोदेवी फ्लायओवर 28 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। वहीं खोडियार कन्टेनर यार्ड के निकट फ्लायओवर 17 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया। सर्विस रोड और स्ट्रीट लाइट समेत सुविधाएं फ्लायओवर विकसित की गई हैं। इस अवसर पर स्थानीय विधायक , पदाधिकारी व आमजन भी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो