28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 पाकिस्तानी हिंदुओं को दी गई भारत की नागरिकता

अहमदाबाद कलक्टर कार्यालय सेे अब तक 868 को मिली नागरिकता, 9 अन्य के आवेदन किए गए हैं स्वीकार, शुरू की प्रक्रिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

MOHIT SHARMA

•

Updated: 18 Oct 2021, 12:48 AM IST

11 पाकिस्तानी हिंदुओं को दी गई भारत की नागरिकता

11 पाकिस्तानी हिंदुओं को दी गई भारत की नागरिकता

अहमदाबाद. अहमदाबाद जिला कलक्टर संदीप सांगले ने 11 पाकिस्तानी हिन्दुओं को भारत की नागरिकता प्रदान की है। उसके पत्र रविवार को कलक्टर कार्यालय में आयोजित किए गए विशेष शिविर में सौंपे गए।
इसके अलावा 9 अन्य पाकिस्तानी हिन्दुओं की ओर से भारत की नागरिकता पाने के लिए किए गए आवेदन पत्र को स्वीकार करते हुए संबंधित प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। राज्य और केन्द्र सरकार की आईबी टीम की ओर से उचित जांच के बाद इन लोगों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया जाता। इसके आधार पर नियमानुसार जरूरी साक्ष्य पेश करने के बाद जिला कलक्टर कार्यालय से नागरिकता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। कम समय में ही नौ व्यक्तियों की भी समग्र प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उन्हें भी नागरिकता प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
पिछले सात वर्षों से किसी भी एक स्थल पर रहने वाले विदेशी नागरिकों, अल्पसंख्यकों और संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करने वाले विदेशी नागरिकों को नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपा जाता है। इसके लिए अहमदाबाद जिला कलक्टर कार्यालय ने प्रक्रिया पूर्ण की। अब तक जिला कलक्टर कार्यालय की ओर से 868 विदेशी लोगों को नागरिकता पत्र सौंपे जा चुके हैं।
आज जिन 11 लोगों को भारत की नागरिका प्रदान की गई है ये सभी पाकिस्तान के नागरिक थे। वहां से स्थानांतरण करके भारत में अहमदाबाद में आकर रहने लगे थे। इन्होंने यहीं भारत में ही रहने और यहां की नागरिकता पाने के लिए आवेदन किया था।