27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महारैली की अनुमति नहीं

साबरमती रिवरफ्रन्ट पर 25 अगस्त को पाटीदार महारैली आयोजित करने के लिए शहर पुलिस एवं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 19 Aug 2015, 10:23 PM IST

ahmedabad

ahmedabad

अहमदाबाद।साबरमती रिवरफ्रन्ट पर 25 अगस्त को
पाटीदार महारैली आयोजित करने के लिए शहर पुलिस एवं महानगरपालिका ने अनुमति नहीं दी।
इससे पाटीदार समुदाय के पांच प्रतिनिधि बुधवार शाम से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ
गए।


वल्लभ सदन रिवरफ्रन्ट के निकट अनशन पर बैठे अहमदाबाद शहर पाटीदार
आरक्षण एकता समिति के सदस्य केतन पटेल, अतुल पटेल, दिनेश पटेल, जगदीश परीख एवं
रूपेश पटेल शामिल हैं। हांलाकि शुरूआती दौर में बुधवार शाम करीब छह बजे पांच
प्रतिनिधियों के साथ शुरू हुए अनिश्चितकालीन अनशन में पाटीदार समुदाय के युवकों को
हुजूूम बढ़ने लगा। गुरूवार सुबह तक इसके बड़े सम्मेलन के रूप में परिवर्तित हो जाने
की संभावना है।


रिवरफ्रन्ट से ही निकलेगी महारैली

अनिश्चित
कालीन अनशन पर बैठे पाटीदार प्रतिनिधि अतुल पटेल व अन्य ने कहा कि आरक्षण की मांग
लेकर प्रदेश में चल रहे शांतिपूर्वक आन्दोलन के अगले चरण में 25 अगस्त को आश्रम रोड
के निकट रिवरफ्रन्ट से महारैली निकालने की अनुमति मांगी गई थी, किन्तु शहर पुलिस
प्रशासन ने आश्रम रोड के बजाए एजूकेशन ग्राउण्ड का विकल्प रखा, जो सुविधा जनक नहीं
है। इससे रिवरफ्रन्ट से ही अनुमति की मांग लेकर अनशन शुरू किया गया है। वहीं दूसरी
ओर महारैली की स्वीकृति के सन्दर्भ में शहर पुलिस आयुक्त शिवानंद झा ने कुछ भी कहने
से मना कर दिया।


जबकि गृह राज्य मंत्री रजनी पटेल ने कहा कि रिवरफ्रन्ट
से महारैली निकालने की स्वीकृति नहीं दी जा सकती। ट्रैफिक व्यवस्था, स्थल क्षमता,
कानून व्यवस्था आदि के पहलुओं को ध्यान में रखकर वैकल्पिक अन्य स्थल से महारैली की
अनुमति दी जा सकती है।