scriptGujarat election 2022: मोदी ने कहा, कांग्रेस की उदासीनता के चलते नहीं हुआ गांवों का विकास | Patrika News

Gujarat election 2022: मोदी ने कहा, कांग्रेस की उदासीनता के चलते नहीं हुआ गांवों का विकास

locationअहमदाबादPublished: Nov 24, 2022 09:56:07 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Gujarat election 2022, PM Modi, Palanpur, Modasa

Gujarat election 2022:  मोदी ने कहा, कांग्रेस की उदासीनता के चलते नहीं हुआ गांवों का विकास

Gujarat election 2022: मोदी ने कहा, कांग्रेस की उदासीनता के चलते नहीं हुआ गांवों का विकास

Gujarat election 2022 pm modi said, the development of villages did not happen in congress rule

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन चार जन सभाएं संबोधित कीं। इन सभाओं में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
मोदी ने बावला में कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गांवों के प्रति उदासीनता देखने को मिली। इसके चलते गांवों का सामथ्र्य जिस तरह से बाहर आना चाहिए था, वह नहीं आया। कांग्रेस ने गांव और शहर के बीच बड़ा अंतर रखा। शहर और गांव के बीच संघर्ष हो ऐसा माहौल बनाया। भाजपा ने उस परिस्थिति को बदल दिया। आज शहरों को जितनी बिजली मिलती है, उसी प्रकार गांवों को भी बिजली मिलने लगी है। मोदी ने कांग्रेस पर महात्मा गांधी को भूलने का भी आरोप लगाया।
गुजरात का भविष्य तय करने वाला है यह चुनाव: पीएम

इससे पहले मोदी ने मोडासा में एक अन्य जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 का चुनाव गुजरात का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। यह चुनाव गुजरात का आगामी 25 साल का गुजरात तय करेगा। मोदी ने कहा कि पहले दिल्ली के लोग गुजरात का नमक खाते थे, फिर दूध की चाय पीने लगे और अब गुजरात की सब्जियां भी खा रहे हैं। साबरकांठा की सब्जी दिल्ली के बाजार में पहुंच रही है। यहां पर भी पीएम ने कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पर प्रहार किए।
देश के विकास के लिए समर्थन की जरूरत

उन्होंने पालनपुर की पहली सभा में कहा कि गुजरात और देश के विकास को मजबूत करना है। इसके लिए आप सभी का समर्थन चाहिए। बनासकांठा, कच्छ और पाटण जैसे इलाकों में कोई भी दिक्कत की खबर मिलती है तो प्रत्येक समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जाता है।
गांधीनगर-दहेगाम बनेंगी ट्वीन सिटी

मोदी ने दहेगाम में तीसरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है जब गांधीनगर और दहेगाम ट्वीन सिटी बनेंगे। गांधीनगर और कलोल भी ट्विन सिटी होंगे। देहगाम, कलोल और गांधीनगर पूरे गुजरात की आर्थिक गतिविधि को मजबूत बनाने के बड़े केन्द्र बनेंगे।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर कौवे उड़ते थे आज गांधीनगर का रेलवे स्टेशन देखने दुनियाभर से लोग आ रहे हैं। मोदी ने कहा कि गुजरात में विकास का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं होगा जहां विकास कार्य न हुआ हो।
गुजरात बनेगा ग्रीन हाइड्रोजन का हब

प्रधानमंत्री ने पर्यटन, पर्यावरण, पानी, पशुधन और पोषण के क्षेत्र में किए कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में गुजरात को ग्रीन हाइड्रोजन हब बनाया जाएगा। पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारें ग्रीन हाइड्रोजन से चलें इस दिशा में काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बनासकांठा के रेगिस्तान को तोरण बना दिया गया, यहां विकास की संभावना है। वर्ष 2004 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने कहा था कि भारत में काफी विरासत हैं और दुनिया में पर्यटन के लिहाज से हमारा देश 30वें स्थान पर हो यह काफी चिंताजनक स्थिति है।
मोदी के मुताबिक गुजरात में नडाबेट, पाटण की वाव, कच्छ के रेगिस्तान, मां अंंबा का धाम व स्टेच्यू ऑफ यूनिटी समेत कई पर्यटन स्थलों को विकसित किया। धरोई से अंबाजी तक इको टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, साइकिल टूरिज्म विकसित किया है। कच्छ का रणोत्सव, पाटण की वाव देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। बनासकांठा, पाटण और कच्छ जिले में पर्यटन विकसित हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो