2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad: शहर में अवैध रूप से बसने वाले 61 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, इनमें 40 महिलाए, 5 बच्चे

-शहर क्राइम ब्रांच ने चलाया अभियान, अलग-अलग टीमें बनाकर की जांच, डिपोर्ट करने की प्रक्रिया आरंभ, 100 से ज्यादा शंकास्पद लोगों को हिरासत में लेकर की गई थी जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

nagendra singh rathore

•

Updated: 2 Nov 2026, 10:25 PM IST

crime branch

शहर क्राइम ब्रांच की हिरासत में बांग्लादेशी महिलाएं।

Ahmedabad. दीपावली के पहले शहर क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर में अवैध रूप से आकर बसने वाले विदेशी नागरिकों को लेकर जांच अभियान छेड़ा है। टीमों ने विभिन्न जगहों पर की गई जांच में 100 से ज्यादा संदिग्ध लोगों के बारे में पता लगाया। जांच करने पर सामने आया कि इसमें से 61 लोग बांग्लादेश के मूल निवासी हैं। इसमें 40 महिलाएं, 16 पुरुष और पांच बच्चे शामिल हैं। शहर में यह अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए यहां आए थे और रह रहे थे।

शहर क्राइम ब्रांच के उपायुक्त (डीसीपी) अजीत राज्यान ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को पकडऩे के लिए क्राइम ब्रांच ने दिवाली से पहले विशेष अभियान चलाया है। इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। उन्होंने विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना किसी वैध दस्तावेज के शहर में रह रहे 61 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनके कामकाज के बारे में भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही इन्हें बांग्लादेश डिपोर्ट करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दाणीलीमडा, नारोल, ओढव, निकोल से पकड़ा

क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार, इस ड्राइव के दौरान पकड़े गए 61 बांग्लादेशी नागरिकों में 40 महिलाएं, 16 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। ये सभी मुख्य रूप से शहर के दाणीलीमडा, नारोल, ओढव और निकोल के झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों से मिले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इनमें से कुछ महिलाएं स्पा व्यवसाय से जुड़ी हुई थीं। अलग-अलग समय पर भारत में दाखिल हुई थीं।

एजेंटों और फर्जी दस्तावेजों की पड़ताल जारी

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में फिलहाल इन बांग्लादेशी नागरिकों को भारत लाने वाले मुख्य एजेंट के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके अलावा, अब तक की जांच में उनके पास से कोई फर्जी भारतीय दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र) भी बरामद नहीं हुए हैं। क्राइम ब्रांच की ओर से इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।