18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Ahmedabad / Gujarat News अब एप के जरिए सुधार सकेंगे मतदाता सूची में नाम

Gujarat News अब एप के जरिए सुधार सकेंगे मतदाता सूची में नाम

गुजरात में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शुरू कराया अभियान, १५ अक्टूबर तक हो सकेगा सुधार  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

nagendra singh rathore

•

Updated: 1 Sep 2019, 9:22 PM IST

Gujarat News अब एप के जरिए सुधार सकेंगे मतदाता सूची में नाम

Gujarat News अब एप के जरिए सुधार सकेंगे मतदाता सूची में नाम

अहमदाबाद. तकनीक के युग में अब मतदाता खुद भी मतदाता सूची में यदि उनके नाम में कोई गड़बडी है तो उसे सुधार सकते हैं। इसके लिए रविवार को गांधीनगर में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.मुरलीकृष्णा ने मतदाता जांच अभियान का आगाज किया।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्लीकेशन जारी की है। इसके अलावा एनवीएसपी पोर्टल शुरू किया है, जिसमें मतदाता खुद घर बैठे कभी भी उसके नाम, पते व अन्य ब्यौरे को देख सकेगा और सही नहीं होने पर उसे सुधार सकेगा एवं प्रमाणित कर सकेगा। एप एवं वेबसाइट के जरिए मतदाता न सिर्फ खुद का बल्कि खुद के परिजनों के नाम में भी सुधार कर सकेगा। यह अभियान १५ अक्टूबर तक जारी रहेगा।
जो लोग स्मार्ट फोन के जरिए एप्लीकेशन का उपयोग नहीं कर सकते हैं वे उनके घर के पास से ई ग्राम सर्विस केन्द्र जाकर सुधार करा सकते हैं।
इस मौके पर गांधीनगर के कलक्टर एस.के.लांघा, अतिरिक्त कलक्टर एन.डी.परमार व अन्य अधिकारियों ने भी अपने मंतव्य व्यक्त किए।