3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री मोदी की भाभी का निधन

-पिछले कई वर्षों से मधमुेह से पीडि़त थीं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Uday Kumar Patel

•

Updated: 1 May 2019, 5:05 PM IST

PM modi brother wife, Bhagwatiben died

प्रधानमंत्री मोदी की भाभी का निधन

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की पत्नी का बुधवार को अहमदाबाद में निधन हो गया। बुधवार सुबह प्रह्लाद मोदी की पत्नी भगवतीबेन मोदी को बेचैनी की शिकायत के साथ शहर स्थित सिविल अस्पताल लाया गया था जो हार्ट अटैक था। अस्पताल लाने के कुछ ही देर बाद ही उनकी मौत हो गई।
गुजरात राज्य फेयरप्राइस शॉप्स एंड केरोसीन लाइसेंस होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रह्लाद मोदी की 55 वर्षीय पत्नी भगवतीबेन पिछले कई वर्षों से मधुमेह व ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों से पीडि़त थीं।
सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम. एम. प्रभाकर के मुताबिक बुधवार सुबह भगवतीबेन मोदी बेचैनी की शिकायत के साथ लाया गया था जो हार्ट अटैक था। अस्पताल लाने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि भगवतीबेन का पिछले कई वर्षों से मधुमेह सहित विविध बीमारियों का इलाज चल रहा था। उन्हें कई बार उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था।
प्रह्लाद मोदी की तीन पुत्री व एक पुत्र हैं। एक पुत्री का निधन हो चुका है।

संभावना जताई जा रही है कि प्र्रधानमंत्री मोदी अपनी भाभी की शोकसभा के लिए अहमदाबाद आ सकते हैं।