script

दांडी पदयात्रा के चलते साबरमती आश्रम से यात्रा वाले कई मार्ग रहेंगे बंद

locationअहमदाबादPublished: Mar 11, 2021 08:44:42 pm

PM Modi, Sabarmati ashram, Dandi march, Ahmedabad, Traffic diversion, road block, पीएम मोदी के आगमन, दांडी यात्रा के चलते कई मार्गों में बदलाव, यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग किए घोषित

दांडी पदयात्रा के चलते साबरमती आश्रम से यात्रा वाले कई मार्ग रहेंगे बंद

दांडी पदयात्रा के चलते साबरमती आश्रम से यात्रा वाले कई मार्ग रहेंगे बंद

अहमदाबाद. शहर में साबरमती आश्रम (गांधीआश्रम) से शुक्रवार को दांडी तक दांडी यात्रा (पदयात्रा) शुरू होने वाली वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस यात्रा को प्रस्थान कराएंगे। इसमें कई लोगों के जुडऩे की संभावना है। उसे देखते हुए साबरमती आश्रम से लेकर जिन मार्गों से यह यात्रा गुजरेगी उन मार्गों को यात्रा के गुजरने तक वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। इसमें आश्रम रोड का वाडज से लेकर पालडी और जमालपुर, बहेरामपुरा इलाके तक के कई मार्ग शामिल हैं। वाहन चालकों को परेशानी ना हो उसके लिए वैकल्पिक मार्ग घोषित किए गए हैं।
शहर पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी की है।
जिसके तहत 12 मार्च शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दांडी यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे उन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
इसमें वाडज सर्कल से उस्मानपुरा चार रास्ता, गुजरात विद्यापीठ कट, आयकर चार रास्ता, बुट्टासिंह चार रास्ता, डिलाइट चार रास्ता, नेहरूब्रिज चार रास्ता, टाउन हॉल चार रास्ता, वीएस अस्पताल, पालडी चार रास्ता की ओर जाने वाला मार्ग दांडी पदयात्रा न गुजरे तब तक सभी प्रकार के वाहन चालकों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
इस मार्ग की जगह वाहन चालक वाडज श्मशानगृह कट से पालडी तक जाने के लिए साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिमी रिवरफ्रंट रोड का उपयोग कर सकते हैं। तथा दूसरी दिशा में प्रबोध रावल सर्कल से 132 फुट रिंग रोड का भी उपयोग कर सकते हैं।
पद यात्रा जब पालडी चार रास्ते से एनआईडी सर्कल , सरदार ब्रिज, जमालपुर ब्रिज के नीचे तक के रोड से गुजरेगी तब तक वाहनों के लिए ये मार्ग और ब्रिज बंद रहेगा।
इस दौरान वाहन चालक पालडी चार रास्ते से वीएस अस्पताल, वहां से टाउन हॉल होते हुए एलिसब्रिज, विक्टोरिया गार्डन, खमासा, आस्टोडिया होते हुए, गीतामंदिर से जमालपुर कीओर जा सकेंगे। तथा पालडी चार रास्ते से महालक्ष्मी चार रास्ता, पांच रास्ता ,अंजली चार रास्ता, अंबेडकर ओवरब्रिज से खोडियारनगर चार रास्ता होते हुए भी जमालपुर आ और जा सकते हैं।
जब पदयात्रा जमालपुरब्रिज के नीचे से जमालपुर बहेरामपुरा पुलिस चौकी होते हुए मेलडी माता मंदिर दाणीलीमडा चार रास्ते की ओर बढ़ेगी, उस दौरान ये मार्ग बंद रहंगे।
इस समय वाहन चालक जमालपुरब्रिज से स्लॉटर हाऊस चार रास्ता, ऊंटवाली चाली चार रास्ता, एसटी गीता मंदिर चार रास्ता, मजूरगाम, भुलाभाई पार्क, शाहआलम चार रास्ता होते हुए दाणीलीमडा की ओर आवाजाही कर सकते हैं।

आज सुभाषब्रिज से साबरमती आश्रम-वाडज मार्ग रहेगा बंद
अहमदाबाद. शहर के साबरमती आश्रम से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज कराने जा रहे हैं। उनके आगमन को मद्देनजर रखते हुए सुभाषब्रिज से लेकर साबरमती आश्रम और वाडज तक का मार्ग सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। यह मार्ग शुक्रवार सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा। इस मार्गका उपयोग करने वाले वाहन चालक सुभाषब्रिज से प्रबोध रावल सर्कल से राणीप तिराहा होते हुए पलक तिराहे से नवा वाडज पुलिस चौकी होते हुए वाडज सर्कल की ओर जा सकेंगे।
दांडी पदयात्रा के चलते साबरमती आश्रम से यात्रा वाले कई मार्ग रहेंगे बंद

ट्रेंडिंग वीडियो