3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad News धमण-1 वेंटिलेटर के बाद गुजरात में शुरू हुआ पीपीई और एन 95 मास्क का भी उत्पादन

PPE Kit, N 95 Mask, Ventilator, Gujarat, Production, Make in India, Gujarat, Ahmedabad News, Corona virus, मेक इन इंडिया-मेक इन गुजरात की परिकल्पना जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में हुई साकार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

nagendra singh rathore

•

Updated: 7 Apr 2020, 12:00 AM IST

Ahmedabad News धमण-1 वेंटिलेटर के बाद गुजरात में शुरू हुआ पीपीई और एन 95 मास्क का भी उत्पादन

Ahmedabad News धमण-1 वेंटिलेटर के बाद गुजरात में शुरू हुआ पीपीई और एन 95 मास्क का भी उत्पादन,Ahmedabad News धमण-1 वेंटिलेटर के बाद गुजरात में शुरू हुआ पीपीई और एन 95 मास्क का भी उत्पादन,Ahmedabad News धमण-1 वेंटिलेटर के बाद गुजरात में शुरू हुआ पीपीई और एन 95 मास्क का भी उत्पादन,Ahmedabad News धमण-1 वेंटिलेटर के बाद गुजरात में शुरू हुआ पीपीई और एन 95 मास्क का भी उत्पादन,Ahmedabad News धमण-1 वेंटिलेटर के बाद गुजरात में शुरू हुआ पीपीई और एन 95 मास्क का भी उत्पादन

अहमदाबाद. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के उपचार के लिए आवश्यक वेंटिलेटर का राजकोट की कंपनी ज्योति सीएनसी द्वारा निर्माण करने के बाद अब गुजरात ने कोरोना के इलाज के दौरान उपयोग में आने वाले दो अहम उपकरणों पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) और एन95 मास्क का उत्पादन शुरू कर देश को नई राह दिखाई है।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के साथ-साथ इस रोग के उपचार के लिए जरूरी उपकरणों का राज्य में ही उत्पादन करने और संकट की इस घड़ी में गुजरात देश को रास्ता दिखाए इसके लिए तंत्रवाहकों को उपकरण उत्पादकों के साथ समन्वय करने को प्रेरित किया था।
जानिए क्या है पीपीई किट
पीपीई किट विशेष कपड़े से बना और विशेष रूप से डिजाइन किया गया सूट होता है जो चिकित्सकों या मेडिकल स्टाफ के पूरे शरीर को कवर कर कोरोना के खिलाफ सुरक्षा कवच का काम करता है।
मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के मरीजों के इलाज और देखभाल से जुड़े चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ के लिए पीपीई किट का उपयोग करना आवश्यक है।

सांतेज-वडोदरा में बन रही है पीपीई किट
उन्होंने कहा कि ऐसे इक्विपमेंट किट की पूरी दुनिया में भारी मांग है। ऐसे में इस किट की गुजरात में पर्याप्त उपलब्धता और गुजरात में उत्पादित इस किट को कोरोना पीडि़त मरीजों के उपचार से जुड़े देशभर के चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ को भी मुहैया कराने के लिए अरविंद मिल्स लिमिटेड-सांतेज और स्योर सेफ्टी-वडोदरा इस किट का उत्पादन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए और संभावित मरीजों का उपचार करने वाले चिकित्सकों को व्यक्तिगत सुरक्षा के मद्देनजर एन-95 मास्क पहनने की जरूरत पड़ती है।
अश्विनी कुमार ने कहा कि एन95 मास्क का गुजरात में उत्पादन करने के लिए आईआईटी-कानपुर से तकनीक हस्तांतरण के जरिए चांगोदर स्थित सेल्यूलोज प्रोडक्ट्स दैनिक 25 हजार मास्क का उत्पादन कर रहा है।