1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई के आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए राजकोट तैयार

कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच चेन्नई में होने वाले मैच पर संकट के बादल छाए हुए हैं। ऐसे में राजकोट चेन्नई के शेष आईपीएल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 12 Apr 2018, 5:18 AM IST

Rajkot ready to host Chennai IPL matches

Rajkot ready to host Chennai IPL matches

अहमदाबाद।कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच चेन्नई में होने वाले मैच पर संकट के बादल छाए हुए हैं। ऐसे में राजकोट चेन्नई के शेष आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) के मानद सचिव निरंजन शाह ने बताया कि राजकोट चेन्नई में निर्धारित सभी मैचों को आयोजित कराने के लिए पूरी तरह तैयार हंै।

इसके लिए एसोसिएशन ने इस संंबंध में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को पत्र भी लिखा है। राजकोट के पास खंढेरी स्थित एससीए स्टेडियम में सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं।

इस बार राजकोट में आईपीएल मैचों का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इसका कारण यह है कि इस बार गुजरात लॉयन्स की टीम आईपीएल का हिस्सा नहीं है। गुजरात लॉयन्स के दो सीजन के दौरान राजकोट में आईपीएल के मैच आयोजित किए गए थे।

चेन्नई में सीएसके के सात मैच नियत किए गए थे। इनमें से एक मैच आयोजित हो चुका है। अब शेष छह मैच हैं जो 20 अप्रेल, 28 अप्रेल, 30 अप्रेल तथा 5 मई, 13 मई व 20 मई को प्रस्तावित हैं।

प्रतिबंध के दो साल बाद आईपीएल मैच


चेन्नई में सीएसके पर प्रतिबंद के दो वर्ष के बाद पहली बार मंगलवार को आईपीएल का मैच आयोजित किया गया, लेकिन मैच को लेकर चेन्नई के एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम के आस-पास के इलाके में राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन किए थे। कावेरी जल विवाद को लेकर मंगलवार को कई राजनीतिक दलों व तमिल कट्टरवादी संगठनों ने चेन्नई में आईपीएल मैचों का विरोध किया था।

इसके तहत सीएसके के टी-शर्ट व आईपीएल की टिकटें भी जलाई गईं। सीएसके की पोशाक पहने मैच देखने जा रहे कुछ लोगों पर हमला भी किया गया था। कावेरी जल विवाद को लेकर मंगलवार को कई राजनीतिक दलों व तमिल कट्टरवादी संगठनों ने चेन्नई में आईपीएल मैचों का विरोध किया था।