जीएसईबी के परीक्षा सचिव ने स्पष्ट किया है कि 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रत्येक परीक्षार्थी को प्रवेश-पत्र दिलाना संबंधित स्कूल के प्राचार्य की जिम्मेदारी है। यदि कोई स्कूल परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा का प्रवेश-पत्र देने से इनकार करे तो परीक्षार्थी इसकी शिकायत परीक्षार्थी बोर्ड की ओर से शुरू की गई परीक्षा हेल्पलाइन १८००२३३५५०० पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा वह संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं। इस बाबत शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निजी स्कूलों की ओर से फीस विवाद को लेकर बोर्ड परीक्षार्थियों को उनकी बोर्ड परीक्षा का प्रवेश-पत्र रोकने की धमकी दी जा रही है। इससे चिंतित परीक्षार्थी जीएसईबी अध्यक्ष से शिकायत कर चुके हैं।