4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बातों में व्यस्त कर एटीएमकार्ड बदल खाते से पार किए ७९ हजार

पीडि़त किशोर पिता के एकाउंट से रुपए निकालने पहुंचा था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Nagendra Singh

•

Updated: 18 Apr 2018, 11:18 PM IST

ATM

अहमदाबाद. पिता के कहने पर एटीएम से रुपए निकालने पहुंचे १७ वर्षीय किशोर को बातों में व्यस्त करके उसके पास से एटीएम में खड़े तीन युवकों ने उसका एटीएमकार्ड बदल लिया। इससे पहले रुपए निकालने के दौरान किशोर का पिन नंबर भी जान लिया था, जिससे आरोपियों ने खाते से ७९ हजार रुपए पार कर दिए।
पीडि़त किशोर सत्यम राजपूत ने इस मामले में अमराईवाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि उसके साथ यह घटना 12 अप्रेल की सुबह अमराईवाडी शांतिनिकेतन स्कूल के पास एसबीआई के एटीएम सेंटर में हुई। ट्रांसपोर्ट में मजदूरी करने वाले उनके पिता ने उसे एटीएमकार्ड देकर नौ हजार रुपए निकालकर लाने को कहा था। वह सेंटर में पहुंचा पहले कार्ड डाला तो एसेप्ट नहीं हुआ। दूसरी बार में एसेप्ट होने पर एक हजार रुपए निकाले इस दौरान तीन युवक पीछे खड़े थे। बातचीत के दौरान तीनों युवकों ने किशोर का विश्वास जीत लिया जिससे किशोर ने युवकों के सामने ही एक हजार रुपए निकालने के दौरान पिन नंबर डाला था जो उन्होंने देख लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बातचीत में व्यस्त करके किसी प्रकार उसके साथ से उसका एटीएमकार्ड लेकर उसके जैसा ही दूसरा एटीएमकार्ड दे दिया और फिर चले गए। दोबारा में रुपए निकालने के लिए कार्ड डाला तो एटीएम ब्लॉक का मैसेज आया। जिससे किशोर घर चला गया। कुछ देर बाद पिता का फोन आने पर पता चला कि खाते से ७९ हजार रुपए निकाल लिए गए हैं।
पीडि़त किशोर को इस मामले में एटीएम में खड़े २५ वर्षीय तीन युवकों का हाथ होने का पता चलने पर और उसके पास दूसरा एटीएम कार्ड होने से किशोर ने अमराईवाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आईपीएल पर सट्टा लेते तीन गिरफ्तार
अहमदाबाद. इंडियन प्रीमियर लीग के मैच पर सट्टा लेते तीन लोगों को ओढव पुलिस ने पकड़ा है।
पकड़े गए आरोपियों में संदीप ठक्कर, चंपालाल जैन, कमल शाह शामिल हैं। आरोपी ओढव रिंगरोड सर्कल पर स्थित बार्सेलोना होटल के रूम नंबर ३२२ में मुंबई इंडियन्स एवं रॉयल चैलेंजर बैंग्लोर के बीच खेले गए मैच पर मंगलवार को मोबाइल फोन में एप्लीकेशन मारूतिईएक्ससीएचडॉटकॉम पर बोबडी कार्ड के जरिए मैच देखकर सट्टा ले रहे थे। आरोपियों के पास से ९१ हजार रुपए का मुद्दामाल बरामद किया है।