-जनगणना के आंकड़े भविष्य की सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और बजट निर्धारण का आधार बनते हैं। ऐसे में परिवारों की जानकारी सही दर्ज होना जरूरी है। डिजिटल माध्यम से डेटा दर्ज करने और सत्यापन की व्यवस्था से त्रुटियों को कम करने तथा गणना प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। एसडीएम सारंगपुर जय सोलंकी ने बताया कि दूसरे चरण में नागरिकों को घर बैठे जानकारी दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन डेटा भरने वाले परिवारों का प्रगणक रेफरेंस कोड से सत्यापन करेंगे, जबकि अन्य परिवारों की जानकारी मौके पर ऐप में दर्ज की जाएगी।