शहर की एक तंग गली में कुछ पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल पर अभिनेता कमल हासन का पीछा करते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान कमल हासन जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे, वह एक पुलिसकर्मी की बाइक पर गिरती है और सारे पुलिसकर्मी एक-दूसरे से टकराकर बाइक सहित नीचे गिर पड़ते हैं। इसी तरह कमल हासन पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागते हैं। फिल्म का यह दृश्य मंगलवार को फिल्माया गया। शूटिंग में कमल हासन स्वयं शामिल नहीं हुए। एक कलाकार ने चेहरे पर कमल हासन का मास्क लगा रखा था।