29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train robbery-अहमदाबाद के तीन ज्वैलर्स से 1.7 किग्रा के सोने के बिस्किट बरामद

आठवां आरोपी भी चढ़ा हत्थे-बांद्रा-उदयपुर ट्रेन में पौने 3 करोड़ का सोना लूट मामला : अहमदाबाद के दो ज्वैलर्स से 1.7 किग्रा के सोने के बिस्किट बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 18 Sep 2019, 5:00 AM IST

Train robbery-अहमदाबाद के तीन ज्वैलर्स से 1.7 किग्रा के सोने के बिस्किट बरामद

Train robbery-अहमदाबाद के तीन ज्वैलर्स से 1.7 किग्रा के सोने के बिस्किट बरामद

अजमेर. राजकीय रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेन से करीब पौने तीन करोड़ रुपए कीमत के 8.48 किलोग्राम सोने के आभूषण लूट में आठवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर जीआरपी की स्पेशल टीम ने गुजरात सूरत के तीन ज्वैलरी से 64 लाख कीमत के 1.700 किग्रा सोने के बिस्किट बरामद किए हैं। वहीं तीन किलो सोना खरीदने वाले दो ज्वैलर्स की पुलिस को तलाश है।
पुलिस के अनुसार 6 जनवरी को चित्तौडगढ़़ जीआरपी थाना क्षेत्र में बान्द्रा-उदयपुर के स्पीपर कोच में सफर कर रहे मुम्बई की यश गोल्ड कम्पनी के कर्मचारी नरेन्द्रकुमार व विपुल रावल के बैग से 8.48 किग्रा सोने के आभूषण लूट की वारदात पेश आई। चित्तौडगढ़़ जीआरपी थाने में 8 जनवरी को दर्ज मामले में अनुसंधान में जुटी जीआरपी स्पेशल टीम ने वारदात में लूट का माल बिकवाने वाले सिरोही पालड़ी (एम) थाना अंदौर निवासी भावेश सोनी उर्फ भावेश भाई (30) पुत्र शिवलाल सोनी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर अहमदाबाद के माणक चौक स्थित सोना बुलियन फर्म के मालिक से 65 लाख रुपए कीमत का एक किलो 700 ग्राम सोने के बिस्किट बरामद किए। जीआरपी ने भावेश मंगलवार को अदालत में पेशकर 22 सितम्बर तक रिमांड पर लिया। माल बरामदगी में अनुसंधान अधिकारी श्यामलाल मीणा व अजमेर स्पेशल प्रभारी मनोज कुमार चौहान, सिपाही दिलीपसिंह व मानसिंह ने अहम भूमिका रही।

कबूली खरीद-फरोख्त

पुलिस अनुसंधान में भावेश ने अहमदाबाद में माणक चौक श्रीजी टंच, कर्णावती टंच, दीप ज्वैलर्स, जय माता दी बुलियन व मेहूल बुलियन को सोना बेचना कबूला। पुलिस ने अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की मदद से श्रीजी टंच, दीप ज्वैलर्स, कर्णावती टंच के संचालकों व मालिकों को विश्वास में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने भावेश से व्यवसायिक स्तर पर सोने की खरीद-फरोख्त करना कबूला। जीआरपी टीम ने श्रीजी टंच से 800 ग्राम, कर्णावती टंच से 600 ग्राम व दीप ज्वैलस से 300 ग्राम सोने के बिस्किट बरामद किए। इधर जय माता दी बुलियन व मेहुल बुलियन के संचालक संदीपसिंह व अमोलक ठक्कर उर्फ ठक्कर काका पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही भूमिगत हो गए। पुलिस को उनसे तीन किग्रा सोने की ज्वैलरी की बरामदगी करनी है।

अब तक सात गिरफ्तार

जीआरपी अब तक मुख्य आरोपी देसूरी हाल पाली सुमेरपुर दीपक जोशी उर्फ दीप्या, नरपत माली, फालना खुड़ाला निवासी दिनेश चौधरी, सिरोही कैलाश नगर निवासी लक्ष्मण माली उर्फ लक्की, जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू, दलपतसिंह उर्फ राहुलसिंह सोलंकी, जालौर भीनमाल निवासी सुरेश कुमार उर्फ टोपी उर्फ सूर्या विश्नोई, भावेश सोनी को गिरफ्तार कर चुकी है।

दो ज्वैलर्स हुए भूमिगत

जीआरपी को अहमदाबाद माणक चौक स्थित जय माता दी बुलियन के मालिक संदीपसिंह व एक अन्य साथी तथा मेहूल बुलियन के संचालक अमोलक ठक्कर समेत अन्य की तलाश है। भावेश ने बताया कि दोनों फर्म से 3 व एक किलो 200 ग्राम सोना बरामद किया जाना है। दोनों फर्म के संचालक दुकान पर स्वयं ना जाकर अन्य व्यक्तियों को बैठा रहे हैं। प्रकरण में अब तक गिरफ्तार आरोपियों से 2 किलो 256 किग्रा सोना, 650 ग्राम चांदी बरामद की जा चुकी है।