भाटी ने बताया कि सबसे बड़ा चैलेंज बिजली चोरी रोकना था इनमे सबसे बड़ा अभियान नागौर जिले का था जहां बिजली चोरी,छीजत और बकाया के मामले सबसे अधिक थे। यहां बिजली छीजत में 6 प्रतिशत की कमी लाते हुए उपलब्धी हासिल की गई। इसके लिए अभियान चलाकर ड्रॉपिंग रिएक्टर लगाए,फीडर सेपरेशन,लोड बैलेंसिंग सहित अन्य नवाचार किए। नागौर की छीजत पिछले वर्ष की तुलना में 6.19 प्रतिशत कम हुई तथा पिछले वर्ष की तुलना में 24.94 करोड़ यूनिट बिजली बचाई गई।