5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आनासागर लेक फ्रंट पर बनेगा थ्री डी वाटर प्रोजेक्शन

विश्रामस्थली में बच्चों के लिए वर्चुअल रियलिटी एंटरटेनमेंट सेंटरबारादरी पर होगी विशेष लाइटिंग स्मार्ट सिटी के कामों को करें तय समय में पूरा: सीईओ
2 min read
Google source verification
anasagar

anasagar

अजमेर. जिला कलक्टर एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ प्रकाश राजपुरोहित ने अजमेर शहर में स्मार्ट सिटी के कामों को तय सीमा पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य अजमेर के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। इनका पूरा लाभ शहर की जनता को मिले। कलक्टर ने बुधवार को स्मार्ट सिटी योजना तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होनें मित्तल अस्पताल के पास लेक फ्रंट डवलपमेंट Anasagar lake front का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि यहां वाटर स्क्रीन पर थ्री डी प्रोजेक्शन तैयार किया जाए। रेवन्यू मॉडल पर लेक फ्रंट डवलपमेंट के साथ ही विकसित किया जाए। आना सागर के पानी के जरिए थ्री डी प्रोजेक्शन 3D water projection से विभिन्न मनोरंजक आकृतियां बनाई जाएंगी। पानी स्क्रीन पर रिफलेक्ट होगा। पुरानी विश्रामस्थली शेड में बच्चों के लिए वर्चुअल रियलिटी इंटरटेंनमेंट सेंटर बनाया जाएगा।

पानी कॉलोनी में जाने से रोको
कलक्टर ने निर्देश दिए कि आंतेड़ के नाले के जरिए आसपास की कॉलोनी में बरसात का पानी भर जाता है। इसलिए इस नाले की बाधाए, मलवा हटाया जाए जिससे पानी सीधे आनासागर में जा सके। इसके लिए नगर निगम ने काम शुरु कर दिया है।

मसाला चौक के लिए करो टेंडर
कलक्टर ने मसाला चौका का निरीक्षण करते हुए कहा कि उद्योग विभाग इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करे जिससे समय पर मसाला चौक का संचालन शुरु किया जा सके। उन्होंने सागर विहार कोलोनी के पीछे बन रहे बर्ड पार्क कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि इसकी गुणवता और डिजाईन का पूरा पालन किया जाए।

सडक़ की रिपेयर करो

कलक्टर ने एलिवेटड रोड के कार्य का निरीक्षण करते हुए आरएसआरडीसी के अधिकारियों से कहा कि कार्य की गति में तेजी लायी जाए। साथ ही कार्य की गुणवता का भी लगातार ध्यान रखा जाए। सीवर व पानी की पाइन लाइन शिफ्ट करते ही तुरंत ही रोड की रिपेयर भी की जाए।

माकड़वाली रोड होगी चौड़ी

जिला कलक्टर ने एडीए अधिकारियों को निर्देश दिए कि माकड़वाली रोड की चौड़ाई बढाई जाए। इसके लिए स्टीमेट तैयार किया जाए। उन्होनें कहा कि सीआरपीएफ ब्रिज के पास जगह के वाणिज्यिक उपयोग के लिए योजना बनाई जाए।

बारादरी पर विशेष लाइटिंग

कलक्टर ने कहा कि बारादरी पर विशेष लाइटिंग की जाए जिससे यह शहर में अलग से ही नजर आए। उन्होनें पाथ वे के लिए ४७०० मीटर टुकड़े के लिए डीपीआर तैयार करने तथा भूमि आवाप्ति के लिए एडीए अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलक्टर ने इसके बाद बारादरी और सूचना केन्द्र मे चल रहे कामों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सूचना केन्द्र में ओपन एयर थियेटर का काम जल्द पूरा हो ताकि शहर के कला प्रेमियों का इंतजार जल्द से जल्द पूरा हो सके।

तय समय पर करो निर्माण

कलक्टर ने साइंस पार्क की साइट,शास्त्री नगर में बनाए जा रहे पशु चिकित्सालय भवन निरीक्षण किया। नया बाजार में यातायात का दबाव कम करने,पार्किंग स्थान निश्चित करने और सभी पशुपालकों को खुले स्थान पर पशुओं के लिए चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध इसका निर्माण किया जा रहा है।

read more: योजनाओं में पानी पहुंचाने,माली हालत सुधारने के निर्देश